ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों से 115 पाव अवैध शराब जब्त
कटनी। जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौकी निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 115 पाव अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13,500 रुपये बताई गई है, जब्त की है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा की टीम ने ग्राम कुलुआ, बड़खेरा, खजुरी एवं भनपुरा नंबर-1 में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान कोदूलाल बर्मन से 22 पाव, दीप बर्मन से 21 पाव, रघुवीर कोल से 12 पाव, शिवहरि बर्मन से 12 पाव तथा कौशल कोल से 23 पाव अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, आरक्षक अंकित दुबे एवं आरक्षक वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







