ओवरलोडिंग के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, चार हाईवा से वसूल किया गया 11.30 लाख का जुर्माना

कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनिज विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार हाईवा वाहनों से कुल 11 लाख 30 हजार 878 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को खनिज विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डस्ट, गिट्टी और रेत से लोड चार हाईवा वाहनों को जब्त किया था। जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ यातायात थाना, जिला कटनी में खड़ा कराया गया था। इसके बाद 28 अक्टूबर 2026 को खनिज विभाग ने चारों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 11,30,878 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
इन वाहनों से वसूला गया जुर्माना
कार्रवाई करते हुए ट्रक क्रमांक CG04PG5857 से 4,54,000 रुपये, CG04NX1857 से 28,700 रुपये, CG04PJ1397 से 4,55,000 रुपये एवं MP20ZN8799 से 1,93,178 रुपये वसूल किया गया। इस प्रकार चारों वाहनों से कुल 11,30,878 रुपये की राशि वसूल की गई।
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी आर.के. दीक्षित, कमलेश परस्ते एवं खनिज विभाग के स्टाफ तथा यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह और पुलिस स्टाफ के समन्वय से की गई। प्रशासन का उद्देश्य ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाना, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *