ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, जिले भर में हुई कार्रवाई, 45 ठिकानों से पकड़े गए आरोपी

कटनी। जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत शनिवार को जिलेभर में बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब बिक्री और निर्माण में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में जिलेभर में 45 स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 45 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 47 आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 160.46 लीटर अवैध देशी शराब और 15 लीटर कच्ची शराब जब्त की।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर नियंत्रण के लिए जिले में लगातार विशेष निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी क्षेत्र में शराब माफिया सक्रिय न हो सके। कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार संचालित हो रहा हो, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *