छात्राओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भड़की महिला कांग्रेस, किया सांकेतिक पुतला दहन, आरोपियों के समर्थन के मुद्दे पर जताया विरोध

छात्राओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भड़की महिला कांग्रेस, किया सांकेतिक पुतला दहन, आरोपियों के समर्थन के मुद्दे पर जताया विरोध

कटनी। शहर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को छात्राओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और महिलाओं से जुड़े मामलों को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के विरोध में सांकेतिक पुतला दहन किया।
रजनी वर्मा ने आरोप लगाया कि छात्राओं के संबंध में की गई कथित टिप्पणी अनुचित है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दों पर भाजपा का रवैया दोहरा है तथा महिला कांग्रेस इस प्रकार की घटनाओं का लगातार विरोध करती रहेगी। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता आगामी चुनावों में अपने मत के माध्यम से जवाब देगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें राकेश जैन ‘कक्का’, हरिशंकर शुक्ला, प्रेम बत्रा, करण सिंह चौहान, विजय पटेल, मंगल सिंह, अदिता वर्मा, लता कनौजिया, शशि यादव, कल्पना पाठक, मनीषा शर्मा, अर्चना जायसवाल, दुर्गावती कोल, रूपा पाठक सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

स्वास्थ्य सेवाओं को मिला संबल, विधायक श्री पाठक और कलेक्टर श्री तिवारी ने टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट, 60 टीबी मरीजों को 6 माह तक फूड बास्केट उपलब्ध कराने के लिए विधायक देंगे सहयोग राशि