मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों के निराकरण को लेकर की चर्चा

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला शाखा कटनी ने बुधवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि संघ ने सभी विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के नवीन पदोन्नति नियम-2025 के तहत शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की है।
इसके अलावा ज्ञापन में ई-अटेंडेंस व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान, सभी विभागों में वरिष्ठता सूची जारी करने, जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने तथा विभागीय स्तर की अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग भी की गई। संघ के अनुसार जिला कलेक्टर ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विषयों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश जसूजा, अजीमुद्दीन शाह, नीलेश, धर्मेंद्र राज, राकेश पांडेय, अभिषेक सिंह, आयुष पांडेय, नरेश राठौर, सुशील यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *