मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने किया कैलेंडर विमोचन, संघ ने अधिकारियों को शुभकामनाएं

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि संघ का नववर्ष 2026 का कैलेंडर विमोचन नववर्ष कर्मचारी मिलन समारोह कार्यक्रम गत 12 जनवरी को नवीन सभाकक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर, विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, श्रीमती ज्योति लिल्हारे व जिला संयोजक आदिम जाति विभाग थे। संघ ने सेवानिवृत दिव्यांग शिक्षक मार्तण्ड सिंह राजपूत को कर्मचारी हितैषी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। संघ के द्वारा समस्त अतिथियों को शाल पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समस्त अतिथियों ने संघ के कार्य की सराहना करते हुए नववर्ष की शुभकामनाये दी। आश्वस्त किया कि कर्मचारी की समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी अजय गौतम, धर्मेंद्र, राज, मनोज श्रीवास, मनोज दहिया, सौरभ सिंह, नीलेश पौराणिक, हरीश बेन, अजीमुद्दीन शाह, बाबूलाल अहिरवार, शत्रुघन, कमलेश पांडेय, प्रभु दयाल द्विवेदी, राजेश विश्वकर्मा, आशीष पटेल, शकुन उसरेठे, रत्ना ठाकुर, सतीश पटेल, अमृत लाल, बलराम सिंह, नकुल यादव, महेश अहीरवाल, सदानंद, रामनरेश यादव, रामावतार, तेजभान, हमीद खान, ज्ञानेंद्र, शत्रुघन यादव, सदस्य सोहन दहिया, बालकदास, अभिषेक सिंह, रुचि विश्वकर्मा, नीरज पटेल, चंद्रमोहन, ललिता, खुशबू, उषा, गिरिजा, सपना, साधना, रीनू, राजकुमारी, रागिनी, बबीता, रामसखी, सुनीता, आरती, इंद्रा, दुर्गेश, शांति सिंह, ममता दुर्गा, केशर, दूजी, ज्योति कोल, प्रदीप, अमर, विजय, रामलोचन, नरेश राठौर, सुशील यादव, सत्येंद्र वर्षा, आशा, संतोष धुर्वे, रामजी पाण्डे, चंद्रभान मेहरा, राहुल, कलावती अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *