मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने किया पौधरोपण

Oplus_131072

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिला अध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश के समस्त जिलों में संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा के जन्मदिवस पर पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कटनी जिले में भी संघ के पदाधिकारी अजय गौतम उप प्रांताध्यक्ष, मनोज श्रीवास जिला महामंत्री, अजीमुद्दीन शाह संगठन सचिव, नीलेश पौराणिक संभागीय सचिव, रामावतार विश्वकर्मा तहसील अध्यक्ष, रत्ना ठाकुर रसोईया प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने रेस्ट हाउस सिविल लाइन कटनी में गुलाब, मोगरा, शमी, आंवला आदि के पौधों का रोपण करके जन्मदिवस मनाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संतुलन बनाए रखना है। संघ ने निर्णय लिया है कि अगले माह जुलाई से लेकर सितंबर माह तक संघ के समस्त पदाधिकारी सदस्य अपना जन्मदिन पौधा रोपण पर्यावरण रैली अन्य कार्यक्रम आयोजित कर मनाएंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *