मध्य प्रदेश अजाक्स संघ की ढीमरखेड़ा तहसील की बैठक संपन्न, बनाई गई कार्यकारणी

कटनी। मध्य प्रदेश अजाक्स संघ जिला शाखा कटनी के जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज 8 फरवरी को संघ की ढीमरखेड़ा ब्लॉक तहसील की बैठक मां बिरासनी देवी कचनारी (पाली) में सोहन लाल चौधरी प्रांतीय संयुक्त सचिव के मुख्य अतिथि एवं अरविंद सिंह धुर्वे जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। समस्त पदाधिकारी को मनोनीत कर पद की शपथ दिलाई गई। बैठक में हर माह के तीसरे रविवार को संघ की बैठक किया जाएगा, इस दौरान अन्य कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर चर्चा हुई। उक्त बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सुग्रीम सिंह, सहनाम सिंह, रमेश प्रसाद रावते, जगत सिंह, सत्यनारायण दहिया, सुशील चौधरी, गुमान सिंह बरकड़े, राकेश सिंह, भीवराम चौधरी, लल्लू लाल, संतोष सिंह, मनोज सिंह, गोपाल सिंह, संतोष कोल, वचन सिंह, जयपाल सिंह, राजकुमार कुशराम, रामविलास परस्ते, हनुमत सिंह, राजकुमार टेमरे, अनुसुइया परस्ते, नरबधिया धुर्वे, दशरथ सिंह पोर्ते, जयंत सिंह उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *