माधवनगर पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध की कार्यवाही, एक दिन में 5 आरोपियो से 169 पाव शराब जप्त

Oplus_131072

माधवनगर पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध की कार्यवाही, एक दिन में 5 आरोपियो से 169 पाव शराब जप्त

Oplus_131072

कटनी। 1 अप्रेल 2025 को थाना माधवनगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ही दिन में 5 प्रकरणों में 169 पाव अवैध शराब जप्त की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में 106 पाव प्लेन शराब, 43 पाव मसाला शराब, 20 पाव अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की गई। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई।

इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह ने किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौरव भोजवानी पिता स्व0 अशोक कुमार भोजवानी उम्र 24 वर्ष निवासी एमईएस कालोनी माधवनगर से 20 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त। आरोपी कमल जीवनानी पिता अशोक कुमार जीवनानी उम्र 28 वर्ष निवासी एमईएस कालोनी माधवनगर तीनों कार्टूनों में रखे पाव को गिनने पर 63 पाव देशी प्लेन मदिरा, 23 पाव मसाला मदिरा एवं 20 पाव अंग्रेजी गोवा मदिरा जप्त की गई। आरोपी संदीप यादव पिता स्व0 टेढ़ा यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम इमलिया थाना माधवनगर के पास से 10 पाव देशी प्लेन मदिरा, 9 पाव मसाला मदिरा जप्त की गई। आरोपी सुधीर चौधरी पिता स्व0 सुखलाल चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी इन्द्राज्योति कालोनी हाउसिंग बोर्ड माधवनगर को अवैध रूप से शराब बेचते एवं पिलाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 03 पाव प्लेन मदिरा, 04 पाव मसाला, 04 खाली पाव, 03 डिस्पोजल गिलास तथा शराब बिक्री की रकम कुल 320/-रूपये जब्त की गई। एक अन्य कार्रवाई में आरोपी विनोद सक्सेना पिता स्व0 वीरेन्द्र सक्सेना उम्र 48 वर्ष निवासी इन्द्राज्योति कालोनी हाउसिंग बोर्ड माधवनगर को अवैध रूप से शराब बेचते एवं पिलाते हुए पकड़ा गया। जिसके पास से 10 पाव प्लेन मदिरा, 07 पाव मसाला, 05 खाली पाव, 03 डिस्पोजल गिलास तथा शराब बिक्री की रकम कुल 550/-रूपये जब्त की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में उनि रूपेंद्र राजपूत के कुशल नेतृत्व में उप निरी दीपू कुशवाहा, सउनि संतोष सिंह, प्रआर0 शोभनाथ शर्मा, अविनाश मिश्रा, आकेश तिवारी, आरक्षक राघवेन्द्र राजपूत, रणविजय, लोकन्द्र, ओमशिव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post