माधव नगर पुलिस ने अपहृत बालक को 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के निर्देशन एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस ने अपहृत बालक को तत्परता पूर्वक सकुशल तलाश करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के मुताबिक गत 12 जुलाई 2025 को 10 वर्षीय बालक घर से बिना बताए कहीं चला गया था। सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया एवं आसपास क्षेत्र में पता किया एवं मुखबिर व विश्वस्त सूत्रों को लगाया गया।
पुलिस ने पता लगाया कि वह बालक अपने दोस्त के घर मूवी देखने रात में गया था। 13 जुलाई 25 को माधव नगर पुलिस ने बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसे सुरक्षित घर पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *