लग्जरी कार से हो रही थी शराब तस्करी, बिलहरी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 20 पेटी अवैध शराब और अर्टिगा कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Oplus_16908288

कटनी। बिलहरी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पेटी देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मारुति सुजुकी अर्टिगा कार जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रे रंग की अर्टिगा कार क्रमांक MP 21 CA 6921 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम यश काछी (25 वर्ष), निवासी भट्टा मोहल्ला, रंगनाथ, जिला कटनी बताया।
तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी से 17 पेटी लाल मसाला और 3 पेटी सफेद प्लेन देशी शराब, कुल 20 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 98,500 रुपये है। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब के साथ लगभग 7 लाख रुपये कीमत की अर्टिगा कार भी जब्त कर ली। जब्त मशरूका की कुल कीमत 7,98,500 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब जब्त शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन तथा सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *