सिमरापटी नहर पुलिया के पास मिला शराब तस्कर, बहोरीबंद पुलिस ने शराब की खेप के साथ किया गिरफ्तार, 75 पाव अवैध देशी शराब जब्त

Oplus_16908288

कटनी। अवैध शराब के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 75 पाव अवैध देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 7,500 रुपये बताई गई है, जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिमरापटी नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर बहोरीबंद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशिक उर्फ आकाश कुशवाहा (19), निवासी ग्राम कौड़िया, थाना स्लीमनाबाद बताया। पुलिस ने उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली, जिसमें 75 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुदेश कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि अनुराग पाठक, प्रधान आरक्षक सुनील बागरी, आरक्षक मोहित साहू, बृजेश ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *