बहोरीबंद के राखी गांव में घुसा तेंदुआ, एक ग्रामीण पर किया हमला, क्षेत्र में दहशत

कटनी। जिले बहोरीबंद तहसील के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र के वनक्षेत्र बीड़ कुआं के राखी गांव में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। स्थानीय सूत्र बताते हैं कि गांव में तेंदुए के घुसने के कारण चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है, दहशत का वातावरण निर्मित हो चुका है।
बताया जाता है की संतोष काछी नामक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीण पर हमला करने के बाद ग्राम पंचायत भवन के सामने संतोष बसोर एवं विपिन नायक के मकान के बाजू की संकीर्ण गली में तेंदुआ फंस गया। स्थानीय लोगों ने गांव में तेंदुए के मौजूद होने की जानकारी वन विभाग को 2 घंटे पहले दी। जानकारी लगने के काफी देर बाद मौके पर वन विभाग के दो कर्मचारी एवं पुलिस की 112 नंबर पहुंची। जिले में स्थित रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *