नम आंखों से दी गई स्वर्गीय प्रदीप पाठक को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक संजय पाठक एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक के बड़े भाई थे स्वर्गीय प्रदीप पाठक

कटनी। विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक संजय पाठक एवं कटनी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक के बड़े भाई स्वर्गीय प्रदीप पाठक को नम आंखों से आज अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय प्रदीप पाठक की अंतिम यात्रा आज उनके निज निवास पाठक वार्ड से मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान शोकाकुल परिजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नम आंखों और भारी मन से सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय प्रदीप पाठक का इस तरह हमेशा के लिए सभी के बीच से चले जाना परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। उनके स्नेह, आत्मीयता और उनसे जुड़ी यादें सदैव परिजनों एवं करीबियों के हृदय में जीवित रहेंगी।
इस दुःखद घड़ी में हर आंख नम और हर हृदय शोकाकुल है। अपनों को खोने का यह दर्द शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उनकी अंतिम यात्रा में विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *