पड़रवारा की शासकीय भूमि पर ललित मित्‍तल ने किया था कब्जा, अवैध कब्जे को हटाने पहुंचा प्रशासनिक अमला, अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

Oplus_131072

कटनी। एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा ने मुड़वारा तहसील के हल्‍का नंबर 44 ग्राम पड़रवारा की शासकीय भूमि पर ललित मित्तल के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए आज संयुक्‍त टीम के जरिए कार्रवाई करवाई गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया।
अवैध निर्माण को हटाने के लिए एसडीएम कटनी प्रदीप मिश्रा द्वारा टीम गठित की गई थी जिसमें तहसीलदार कटनी नगर बीके मिश्रा, नायब तहसीलदार आकशदीप नामदेव, प्रभारी राजस्‍व निरीक्षक सुभाष गर्ग, हल्‍का पटवारी तुलाराम बर्मा और हल्‍का पटवारी पड़रवारा अमित कनकने को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा इस टीम में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी को भी रखा गया था।
एसडीएम कटनी श्री मिश्रा ने बताया कि ग्राम पड़रवारा की खसरा नंबर 46 की 0.20 हेक्‍टेयर भूमि शासकीय राजमार्ग से लगी हुई है। जिस पर अनाधिकृत रूप से ललित कुमार मित्‍तल वल्‍द सी आर मित्‍तल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कटनी द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। तहसीलदार कटनी नगर बीके मिश्रा की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आज की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *