कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पिस्टल और तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी व एक नाबालिग गिरफ्त में

कटनी। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपियों और एक विधि उल्लंघनकारी बालक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 18 जून की रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम पिलौंजी स्थित पिलौंजी मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में मिले आदर्श कुशवाहा (22) निवासी कन्हवारा की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद हुई, जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर एवं इंद्रानगर पुल के पास से अनुराग पटेल (22) निवासी कुठला बस्ती तथा आर्यन निषाद (21) निवासी खिरहनी फाटक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं इंद्रानगर स्थित बैंकटेस धर्मशाला के पास से एक 17 वर्षीय विधि उल्लंघनकारी बालक के कब्जे से भी धारदार चाकू बरामद कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू जप्त किए हैं। सभी के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि नाबालिग के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रिया अपनाई गई। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद सिंह, अनिल यादव, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, शिवशंकर दुबे, ताहिर खान, रामेश्वर सिंह, राहुल मिश्रा, आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, प्रभाकर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *