कुठला पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, डेढ़ दर्जन से अधिक वारंट कराए तामील
कटनी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला थाना पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील की और कई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में 4 अक्टूबर को पुलिस टीम ने कॉम्बिंग गश्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्थायी वारंटी शुभम निषाद, निवासी पुरैनी और रिंकू कोल, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा गिरफ्तारी वारंटी सुग्रीव पाल, निवासी पन्नी कॉलोनी, संता उर्फ संतलाल, निवासी पहरुआ गल्ला मंडी, चंद्रभान पटेल, निवासी पठरा, राजेश चौधरी, निवासी कैलवारा कला और विनोद उर्फ ननका निषाद, निवासी पुरैनी को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक कॉम्बिंग गश्त के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई। गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अजय यादव, राहुल मिश्रा, शिवशंकर दुबे, आरक्षक विजय प्रजापति, दुर्गेश सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।