ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुठला पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सुरक्षित पहुंचाया घर

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कुठला पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालिका को खोज निकाला।
जानकारी के अनुसार, 16 जून 2026 को नाबालिग बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुठला में दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बालिका की तलाश शुरू की और ऑपरेशन मुस्कान के तहत उसे सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए कुठला पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश और उन्हें सुरक्षित परिवार तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी तथा अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *