कुठला पुलिस ने किसानों को दी साइबर फ्रॉड एवं उससे बचाव की जानकारी, 200 किसानों के जरिए 4000 लोगों तक पहुंचाया जागरूकता संदेश
कटनी। क्षेत्र के किसानों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और कोई फ्रॉड उनकी कमाई हड़प न कर सके, इस उद्देश्य से आज पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के तहत कुठला पुलिस ने किसानों के बीच जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। शासकीय किट नाशक वेयरहाउस चक्र में मौजूद लगभग 200 किसने से कुठला पुलिस ने बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
इस दौरान कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में किसानों को भी कई तरह के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने पड़ते हैं, ऐसा करने से पहले आप पूरी तरह सतर्कता बरतें। किसानों को थाना प्रभारी के द्वारा फ्रॉड करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी साझा करते हुए, फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कोटा थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने 200 किसानों के जरिए लगभग 4000 लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से साइबर फ्रॉड जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। उन्होंने किसानों से सतर्कता के साथ ही, विपरीत परिस्थिति में तत्काल संबंधित थाने या फिर हेल्पलाइन नंबर पर फ्रॉड की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया।








