जिला बदर के आरोपी को कुठला पुलिस ने कटनी सहित   सीमावर्ती जिलों के बाहर किया निष्कासित

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र एवं उनकी टीम ने जिला बदर के एक आरोपी की जिले की सीमा से बाहर भेजने की कार्यवाही की।

जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि आज 5 फरवरी को कुठला पुलिस ने आदतन अपराधी मोनू उर्फ मनीष निषाद निवासी पुरैनी थाना कुठला को कटनी जिले सहित सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया। जिला दण्डाधिकारी महोदय कटनी द्वारा जिला कटनी, दमोह, उमरिया, पन्ना, मैहर की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश जारी किया गया था, जिसके पालन में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जिला बदर आरोपी मोनू उर्फ मनीष निषाद पिता चन्द्रभान निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला को जिला बदर आदेश तामील कर आज पुलिस बल की मौजूदगी में उपरोक्त जिलो की सीमा के बाहर निष्कासित किया गया।

उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, अवैध शराब की तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के सम्बंध में प्रकरण दर्ज रहे हैं। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था, जिसके दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी महोदय कटनी द्वारा आरोपी को 5 माह की अवधि हेतु जिला बदर करने का आदेश पारित किया गया। आदेश के पालन में कुठला पुलिस द्वारा आरोपी को आदेश देकर विधिवत कार्यवाही करते हुए उचेहरा जिला सतना छोड़कर उसे आदेश की शर्तों से अवगत कराया गया तथा निर्धारित अवधि तक प्रतिबंधित सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई। थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र  द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि आरोपी आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध विधि अनुसार कठोर  कार्यवाही की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *