कुठला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब

Oplus_131072

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिजीत रंजन द्वारा अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कुठला के अपराध में गुमशुदा बालिका को उप निरीक्षक सौरभ सोनी द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। बालिका के मिलने पर परिजनों ने कुठला पुलिस के कार्य की सराहना की है।

कार्यवाही मे निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक सौरभ सोनी, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, प्रधान आरक्षक नन्दकिशोर अहिरवार, आरक्षक अजय पाठक एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *