श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धाभाव से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, डन कालोनी में उमड़ी आस्था, सैकड़ो लोगों ने लिया हिस्सा

कटनी। शहर के मध्य स्थित डन कॉलोनी के श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गत रात्री भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यहां भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई थी।
जानकारी देते हुए मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन के तहत शाम 8 बजे संध्या आरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं पूरे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीकृष्ण जन्म उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कृष्ण जन्म के दौरान भक्ति में डूबे श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। सैकड़ो की तादाद में मौजूद लोगों ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। सफलता पूर्ण आयोजन को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।