कटनी में कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला, घायल अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल

कटनी। शहर के पाठक वार्ड क्षेत्र में गुरुवार शाम एक कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में व्यापारी घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद हनीफ (57 वर्ष), निवासी पाठक वार्ड क्रमांक 57 एवं सुमालिया हैंडलूम के संचालक, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपने गोदाम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास ही कुनाल वंशकार पिता संतोष वंशकार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले किसी बात को लेकर रोशन ठाकुर के साथ विवाद हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसी विवाद के बाद हुए घटनाक्रम में मोहम्मद हनीफ पर हमला किया गया। चाकू लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है तथा हमले के पीछे के कारणों और विवाद की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी निर्मित हो गई थी, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *