शहर कांग्रेस अध्यक्ष की पुत्री खुशी शुक्ला बनीं डॉक्टर, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान

कटनी। शहर के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाली होनहार छात्रा खुशी शुक्ला ने अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल कॉलेज, विदिशा से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खुशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला एवं श्रीमती मनोरमा शुक्ला की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।
कॉलेज के कुलपति महोदय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में खुशी को विधिवत डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर कुलपति ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अपनी सफलता पर खुशी शुक्ला ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता के त्याग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा का अहम योगदान रहा है। क्षेत्र के युवाओं के लिए खुशी शुक्ला की यह सफलता एक प्रेरणा बनकर उभरी है, जो यह दर्शाती है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *