रेत माफिया के खिलाफ खेतौली पुलिस ने की कार्यवाही, रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जप्त

Oplus_131072

कटनी। चौकी खितौली थाना बरही पुलिस एवं राजस्व टीम की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन करने वाले रेत माफियाओ के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्यवाही की।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी विजय राघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में गत 31 मार्च 25 को चौकी प्रभारी खितौली उप निरीक्षक के.के. पटेल ने अपने स्टाफ प्रधान आरक्षक सीताराम, आर. आशीष पटेल, आर  दिलीप कोल, सैनिक मोहन यादव, सैनिक बृजेश सिंह एवं राजस्व टीम के साथ मिलकर अवैध रेत का परिवहन कर रहे गुड्डू उर्फ जितेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय गविंद्र सिंह निवासी सलैया सिहोरा का लाल रंग का महेंद्रा कंपनी का  ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

कार्यवाही में उप निरीक्षक के.के पटेल चौकी प्रभारी खितौली थाना बरही, प्रधान आरक्षक सीताराम वर्मा, आरक्षक आशीष पटेल, आरक्षक दिलीप कोल, सैनिक मोहन यादव, सैनिक बृजेश सिंह व राजस्व टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *