भारत भ्रमण पर निकलीं केरल की लेडी बाइक राइडर सायनी पहुँचीं कटनी, एसपी ने किया सम्मान, नशे के खिलाफ सायनी ने दिया संदेश

कटनी। जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत केरल से बाइक पर पूरे भारत में नशे के विरुद्ध जनजागरण कर रहीं सायनी द राइडर सोमवार को कटनी पहुँचीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने सायनी के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का उनका प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे अभियान नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान सायनी ने युवाओं और आमजन को अनोखे अंदाज में नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जैसे बाइक का एक्सीलरेटर बढ़ाने पर उसकी रफ्तार तेज हो जाती है, उसी प्रकार नशा व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क पर अनियंत्रित प्रभाव डालता है। वहीं, जिस तरह वाहन को सुरक्षित चलाने के लिए ब्रेक जरूरी होता है, उसी तरह जीवन में संयम और विवेक आवश्यक है। नशा व्यक्ति से उसका संतुलन, नियंत्रण और सोचने-समझने की क्षमता छीन लेता है और अंततः उसका जीवन विनाश की ओर ले जाता है। पुलिस का “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान लगातार जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और समाज को नशामुक्त भारत का संदेश दे रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *