लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर कटनी पुलिस ने आयोजित किया जनजागरूकता कार्यक्रम, बस स्टैंड में आयोजन

Oplus_131072

कटनी। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर कटनी पुलिस विभाग के द्वारा बस स्टैंड में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और समानता के लिए अनगिनत पहल की। उन्होंने विधवा-विवाह को समर्थन दिया, बालिकाओं की शिक्षा पर बल रखा और नारी गरिमा की रक्षा हेतु सशक्त संदेश प्रसारित किए। उनका आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करता है। इसी उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के विरुद्ध जनजागृति फैलाते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

जनजागरूकता कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए। जिनमें महिला हेल्पलाइन: 1090, साइबर हेल्पलाइन: 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा: 100, बाल सहायता हेल्पलाइन: 1098 सहित महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर यह संदेश दिया गया कि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में बिना हिचक मदद ले सकती हैं, और कटनी पुलिस उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *