युवा संगम के आयोजन में कटनी जिले को मिला प्रदेश तीसरा स्थान, कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए रोजगार आयुक्‍त ने की कटनी कलेक्‍टर की सराहना

Oplus_16908288

युवा संगम के आयोजन में कटनी जिले को मिला प्रदेश तीसरा स्थान, कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए रोजगार आयुक्‍त ने की कटनी कलेक्‍टर की सराहना

कटनी। शासकीय तौर पर रोजगार मेलों का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मामले में कटनी जिला प्रदेश के सभी 55 जिलों में तृतीय स्थान पर है। राज्य शासन के रोजगार आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में बीते जुलाई माह में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कर आकांक्षी युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में कलेक्टर द्वारा दिये गये बहुमूल्य योगदान की प्रशंसा किया है। रोजगार आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गिरीश शर्मा ने कलेक्टर श्री तिवारी को प्रेषित प्रशंसा पत्र में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुये कहा है कि “आपके नेतृत्व में किया गया कार्य प्रशंसनीय है, भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा है।” जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले के व्यापक आयोजन के मामले में कटनी जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
युवा संगम आयोजन माह जुलाई में 11 नामचीन और बड़ी औद्योगिक कंपनियों में रिक्त 1778 पदों के लिए 2 हजार 225 युवाओं ने भागीदारी की। जिसमें ऑफर लेटर प्राप्त और अप्रेंटिसशिप के लिए 1359 चयनित आवेदकों का चयन किया गया। इसके अलावा 15 स्वरोजगार योजनाओं के लिए कुल ऋण प्राप्त हितग्राहियों की संख्या 342 है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post