कटनी के सीएम राइज करेला की शिक्षिका बर्खास्त, दिव्यंगता प्रमाण-पत्र निकला फर्जी, आयुक्त-लोक शिक्षण संचनालय भोपाल ने की कार्रवाई

कटनी। दिव्यंगता प्रमाण-पत्र का परीक्षण और जिला शिक्षाधिकारी कटनी के प्रतिवेदन के आधार पर सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल करेला में हिस्ट्री सब्जेक्ट की शिक्षिका ज्योति गर्ग की हिस्ट्री में गजब का कारनामा सामने आने पर आयुक्त , लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा बर्खास्तगी के आदेश दिए गए है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित है।
प्रमाण में फर्जीवाड़ा
बरही के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक अश्वनी गर्ग की पत्नी ज्योति गर्ग पिता रामभान पांडेय ने श्रवण बाधित दिव्यंगता प्रमाण-पत्र के आधार पर किसी दूसरे का हक मारते हुए नौकरी हथियाई थी। जिला मेडिकल बोर्ड कटनी के परीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ज्योति गर्ग महज 28 फीसदी अस्थिबाधित है, जबकि वे श्रवण बाधित नही है, उन्हें सुनने में कोई परेशानी नही है। 2014 का जारी हुआ दिव्यांग प्रमाण-पत्र जांच में पास नही हो पाया।
3 साल से चल रही थी जांच
बर्खास्त शिक्षिका ज्योति गर्ग कुठिया-मोहगवां निवासी की नियुक्ति 2021 में हुई थी, जिसकी दिव्यंगता की जांच वर्ष 2023 से चल रही थी। 10.10. 2025 को गठित जांच समिति के रिपोर्ट के उपरांत आयुक्त-अभिषेक सिंह लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा 24 जून को बर्खास्तगी आदेश जारी किया गया, जिसके बाद करेला के साथ ही बरही सहित समूचे कटनी जिले में सन्नाटा पसरा हुआ है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *