कटनी भाजयुमो को मिला नया नेतृत्व, पारस जैन बने जिलाध्यक्ष, देवांश श्रीवास्तव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने कटनी जिले के लिए नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से कटनी जिले के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार पारस जैन को भारतीय जनता युवा मोर्चा, कटनी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि देवांश श्रीवास्तव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों के बाद जिले के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है। भाजयुमो का मानना है कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में कटनी जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और युवाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि पारस जैन और देवांश श्रीवास्तव युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *