हजारों दीपों की रोशनी से जगमग हुआ कटायेघाट, श्रीराम सेवा समिति का 30वां भव्य दीपदान एवं गंगा आरती कार्यक्रम संपन्न

कटनी। श्रीराम सेवा समिति, कटनी के तत्वावधान में कटायेघाट पर लगातार 30वें वर्ष भव्य दीपदान एवं गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में रामभक्तों, माताओं एवं बहनों ने उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। हजारों दीपों की रोशनी से कटायेघाट जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे कटायेघाट स्थित हनुमान मंदिर में पंडित कमलेश तिवारी, पंडित कृष्ण किशोर गौतम, पंडित शिवम गौतम एवं पंडित शुभम गौतम के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान अखंड ज्योत वर्तिका परिवर्तन, चोला परिवर्तन एवं ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात हवन एवं पूजन संपन्न हुआ, जिसमें समिति के संरक्षक डॉ. एस.के. खम्परिया, अध्यक्ष सुकीर्ति जैन (पूर्व विधायक), कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, कार्यक्रम सचिव राजेंद्र मुनीम अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
भजन-कीर्तन के बीच हुई भव्य गंगा आरती
सायंकाल भव्य दीपदान एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। पंडित शिवम गौतम एवं पंडित शुभम गौतम की सुमधुर भजन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय हो उठा। जालपा मढ़िया के पंडा श्री लालजी पंडा के नेतृत्व में भगत समाज द्वारा पारंपरिक भगत गायन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात श्री रीतेश पंडा ने विधिवत गंगा आरती संपन्न कराई। गंगा आरती के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। दीपों की जगमगाती रोशनी से कटायेघाट का दृश्य अत्यंत मनोहारी हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
समिति पदाधिकारियों सहित हजारों श्रद्धालु रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्रीराम सेवा समिति के सचिव विक्रम खम्परिया, कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, कार्यक्रम सचिव राजेंद्र मुनीम अग्रवाल, सलाहकार ललित लल्लू सोनी एवं बी.के. चौबे, एमआईसी सदस्य सुभाष सिब्बू साहू एवं डॉ. रमेश सोनी सहित हेंतराम बर्मन, जितेंद्र बड़गैया, संजय मिश्रा, नीतेश उपाध्याय, बृजेश गौतम, वंश खम्परिया, हितेंद्र स्वर्णकार, प्रदीप तिवारी, विवेक अग्रवाल, संतोष सेन, राजेश रावत, संचित मनी जैन, आशीष तिवारी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, सुजीत जैन, शशांक मोनू गुप्ता, चंद्रशेखर गुजर, आयुष खम्परिया, हृषदेयांश बड़गैयां, अनमोल चक्रवर्ती, उदय प्रताप सिंह, सूर्यांश टीपा, दिव्यांश द्विवेदी, प्रियांशु पाठक, वेदांत पटेल, देवेश चतुर्वेदी, अंबर असाटी, आर्यन दुबे, आयुष चौधरी, शोभित पाण्डेय एवं हर्षित साहू सहित हजारों रामभक्त एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। श्रीराम सेवा समिति द्वारा लगातार 30 वर्षों से आयोजित किया जा रहा यह दीपदान कार्यक्रम क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बना हुआ है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *