गंगा आरती एवं भक्ति संगीत से गूंज उठा कटाएघाट, गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, विधायक, महापौर, निगमाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ भव्य कार्यक्रम

गंगा आरती एवं भक्ति संगीत से गूंज उठा कटाएघाट, गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, विधायक, महापौर, निगमाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ भव्य कार्यक्रम

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन हेतु विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार सायंकाल कटनी के ऐतिहासिक कटाएघाट में भव्य गंगा आरती एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त तपस्या परिहार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल सहित मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, उमेन्द्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, शशिकांत तिवारी, रेखा संजय तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत कटाएघाट स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर एवं प्रभु श्री बजरंगबली महाराज के दर्शन-पूजन से हुई, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात विधायक श्री जायसवाल, महापौर श्रीमती सूरी, निगमाध्यक्ष श्री पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री परिहार सहित सभी अतिथियों ने विधि-विधान से मां गंगा की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आरती के दौरान घाट परिसर मंत्रोच्चार एवं भक्ति संगीत से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन संध्या में प्रस्तुत मधुर भजनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के संदेश को आत्मसात किया। महापौर प्रीति सूरी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि “जल ही जीवन का आधार है और हमें अपने पूर्वजों के अनुभवों एवं उनकी दूरदर्शी सोच से प्रेरणा लेकर जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। यदि आज हम अपने जल स्रोतों को संवारेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम कटनी द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत नदी, तालाब, कुएं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं पुनर्जीवन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व एल्डरमैन महेश शुक्ला, मनीष दुबे, संदीप दुबे, संजू गर्ग, रौनक खंडेलवाल, रमन सेठी, अजय शर्मा, बागीश आनंद, विक्रम खंपरिया, मुकेश पाठक, मोनू तीतविरासी, रजनीश तिवारी, अज्जू सोनी, अजय सरावगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। वहीं निगम प्रशासन की ओर से उपायुक्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव एवं मोना करेरा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post