कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज, महिलाओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कटनी। कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल इकाई, कटनी द्वारा हरियाली तीज का पावन पर्व स्काईलाइट परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और एक-दूसरे से मिलकर समाज में एकता, संगठन एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। महिला मंडल की पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता बढ़ती है। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। साथ ही कश्यप ऋषि महाराज से समाज पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष पूजा गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट अर्चना गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, महामंत्री कंचन गुप्ता, मोना गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, राधिका गुप्ता, निशा गुप्ता, मांडवी गुप्ता, रचना गुप्ता, शीलू गुप्ता, वंदिता गुप्ता, चांदनी गुप्ता, प्रियंका, ज्योति, शशि, रश्मि, अंशु सहित समाज की अनेक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *