पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन की संयुक्त पहल, सार्वजनिक स्थलों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनो पर की कार्यवाही

कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से पहल की जा रही है। इसी श्रृंखला में गुरुवार को सुगम यातायात व्यवस्था मुहैया कराने को लेकर बरगवां क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को जब्त करने की कार्यवाही की गई। इस संबंध में अतिक्रमण प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डाॅ विकास गुप्ता से मिशन चैक तक कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से मोटर साईकिल वाहन एवं ट्रेक्टर वाहन खड़ा कर आवागमन अवरूद्ध करते पाए जाने पर तीन मोटर सायकिल एवं दो टेक्ट्रर वाहन जब्त करनें की कार्यवाही की जाकर एक हजार रूपये का जुर्माना किया गया। की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस बल, यातायात विभाग एवं नगर निगम का अमला मौजूद रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *