राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिलाध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
कटनी। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिलाध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने सभी नवागत सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर एड. अमित शुक्ला ने सभी नए सदस्यों को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही उनका मुंह मीठा कराकर पार्टी में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि राहुल गांधी की विचारधारा, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों से प्रभावित होकर इन लोगों ने कांग्रेस संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी का सम्मान है। संगठन को मजबूत बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्य पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। नए सदस्यों के कांग्रेस में शामिल होने से शहर में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।