मूसलाधार बरसात को देखते हुए सक्रिय हुआ नगर निगम का आपदा कंट्रोल रूम, जलभराव की सूचना नगर निगम कंट्रोल रूम में देने की गई अपील

कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देश पर वर्षा ऋतु के दौरान नगर में जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर वर्षाजल निकासी हेतु नगर निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। *जिसका नंबर 07622 – 292740 है।
यह कंट्रेाल रूम निरंतर क्रियाशील है। नगर निगम सीमांतर्गत कहीं पर भी जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर नागरिकगण वर्षाजल निकासी हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर समस्या का निराकरण करा सकते है। नगर में शुक्रवार प्रातः से हो रही मूसलाधार बारिश को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त नीलेश दुबे ने आपदा नियंत्रण कंट्रोल रूम में संलग्न सभी कर्मचारियों को जलभराव से संबंधित प्राप्त नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *