भारत पाक तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्लीमानबाद पुलिस ने क्षेत्र में चलाया विशेष चेकिंग अभियान, लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की गई अपील

Oplus_131072

कटनी। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के कारण उपजी वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों, प्रमुख संस्थानों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत स्लीमनाबाद पुलिस ने बंधी स्टेशन रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग की। यात्रियों को एनाउंसमेंट के माध्यम से सतर्कता बरतने की समझाइश दी गई तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। सार्वजनिक सुरक्षा हेतु थाना क्षेत्र ढाबा, दुकानों, अस्पतालों एवं निजी निवासों में लगे कैमरों की सहायता ली जा रही है। संबंधित संचालकों से कैमरों की कार्यक्षमता बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर फुटेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। थाना क्षेत्र स्थित मार्बल खदानो, महाकौशल फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा सुरक्षा उपकरणों को चालू स्थिति में रखने की समझाइश दी गई। मोबाइल व सिम विक्रय केंद्रों की सरप्राइज चेकिंग की गई। सिम बिक्री रजिस्टरों की जांच की गई तथा दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि फर्जी दस्तावेजों पर सिम न बेचे जाएं एवं समुचित रिकॉर्ड संधारित किया जाए। शासकीय एवं निजी बैंकों में सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म, बर्गलर अलार्म एवं अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई। सुरक्षा गार्ड्स को किसी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्परता से पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र मे स्थिति प्रेट्रोल पंप की जानकारी ली गयी एवं प्रेट्रोल पंप में सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई। किसी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्परता से पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र के सभी विधुत विभाग के अधिकारी, कर्मचारियो की जानकारी ली गयी एवं पावर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था के उपाय देखे गये व जानकारी प्राप्त की गयी। स्लीमनाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें और सहयोग बनाए रखें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *