राम मनोहर लोहिया वार्ड के दो स्थलों में 31.47 लाख रुपए की लागत से होंगे विकास कार्य, महापौर की मौजूदगी में प्रसिद्ध हास्य कवि मनोहर मनोज ने किया भूमिपूजन

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के साथ ही नागरिक सुविधाओं के उन्नयन के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राम मनोहर लोहिया वार्ड के विभिन्न स्थलों में  31.47 लाख रुपए की लागत से कराए जाने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर प्रीति संजीव सूरी की विशेष मौजूदगी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रसिद्ध कवि श्री मनोहर मनोज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउन्सिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, गोविंद चावला, स्थानीय पार्षद उमेन्द्र अहिरवार ओमी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी सहित समाजसेवी अजय सरावगी, अवधेश चौधरी एवं दीपक सेन की मौजूदगी रही।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि मुक्तिधाम परिसर एवं एप्रोच रोड में 19.20 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य से परिसर का स्वरूप न केवल और अधिक स्वच्छ एवं व्यवस्थित होगा, बल्कि अंतिम संस्कार हेतु आने वाले नागरिकों की सुविधाओं में भी विस्तार होगा। वहीं 12.27 लाख की लागत से सड़क निर्माण होनें से नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। महापौर ने कहा कि आगामी समय में शीघ्र ही मुक्तिधाम परिसर की सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल का भी निर्माण कार्य कराया जायेगा। नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सम्मानजनक और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने निगम के स्वास्थ्य अमले को श्मशान परिसर की स्वच्छता सुद्रण बनाए रखने हेतु रोजाना सफाई कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने क्षेत्रीय इंजीनियर से कार्य की तकनीकी जानकारी लेते हुए पेवर ब्लाक के कार्य को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी मनोहर मनोज का स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नगर निगम के क्षेत्रीय उपयंत्री अश्वनी पांडेय, निर्माण एजेंसी अर्थव ट्रेडर्स के प्रतिनिधि अथर्व तिवारी सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *