महापौर, जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में संत कवरराम वार्ड में 22 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन, बोलीं महापौर नगर को सुनियोजित तरीके से विकसित करना हमारी प्राथमिकता

Oplus_131072

कटनी। नगर के उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर अंतर्गत संत कवर राम वार्ड में 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले नाली एवं रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की  मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, वरिष्ठ नागरिक रामचंद्र मोटवानी एवं स्थानीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य गोविंद चावला ने महापौर श्रीमती सूरी के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराई तथा कुदाली चलाकर विकास कार्यों की शुरुवात की।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं वार्ड पार्षद गोविंद चावला, डॉ रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी, मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, महेश होतवानी, सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक की विशेष मौजूदगी रही।

आधारभूत संरचना होंगी सुदृढ़: महापौर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वच्छता, जल निकासी और सुरक्षित यातायात की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से माधव नगर खैबर लाइन में अनुमानित लागत 4 लाख 26 हजार रुपए की लागत से शिवकुमार सेवलानी के घर से अमरलाल बलीरामानी के घर नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। वहीं रॉबर्ट लाइन में प्रीतम राइस मिल से अनिल इंडस्ट्रीज तक 17.74  लाख रुपए की लागत से सी सी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह दोनों कार्य नगर के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए हैं।

चहुमुखी विकास का संकल्प जारी

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर को सुनियोजित, स्वच्छ नगर के रूप में विकसित करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। यह निर्माण कार्य नागरिकों की बहुप्रतीक्षित आवश्यकताओं को पूर्ण करेंगे। जनता के सहयोग और महत्वपूर्ण सुझावों से नगर के चहुंमुखी विकास का संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

समस्या का होगा समाधान

क्षेत्रीय पार्षद गोविंद चावला ने बताया कि इन कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर एवं मूलभूत सुविधाओं में सुधार आएगा। वहीं क्षेत्रीय उपयंत्री अश्वनी पांडे ने जानकारी दी कि इन विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक सुरेश कुमार पंजवानी, बच्चराम झामनानी, सुशील मोटवानी, वासुदेव नागवानी, नारायण दास पंजवानी, परचामल झामनानी, सोनू चावला, अजय मदनानी , भीष्म कुमार, अमित पंजवानी, मनोज पंजवानी, संजय खूबचंदानी, श्रीमती जया वाधवानी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *