महापौर व क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में 55 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन, राममनोहर लोहिया एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड में शुरू होंगे निर्माण कार्य

महापौर व क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में 55 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन, राममनोहर लोहिया एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड में शुरू होंगे निर्माण कार्य

कटनी। शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राममनोहर लोहिया वार्ड के अहमद नगर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं के समाधान हेतु विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उमेंद्र ओमी अहिरवार सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में 39 लाख 15 हज़ार रुपये की लागत से होने जा रहे विकास कार्य का भूमिपूजन स्थानीय वरिष्ठजनों के करकमलों से विधिवत संपन्न कराया गया। इन विकास कार्यों की श्रंखला में राममनोहर लोहिया वार्ड स्थित अहमद नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में सीसी नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।यह क्षेत्र लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहा था, जहां बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती थी। प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ एवं व्यवस्थित हो जाएगी, जिससे विशेषकर बरसात के दौरान होने वाले जलभराव, गंदे पानी के जमाव एवं उससे उत्पन्न होने वाली असुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।इसके परिणामस्वरूप स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आवागमन की स्थिति में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा स्थानीय नागरिकों ने महापौर एवं स्थानीय पार्षद ओमेंद्र अहिरवार एवं समस्त जनप्रतिनिधियों का का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। क्षेत्रीय पार्षद श्री अहिरवार ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा और वार्ड के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।
ट्रांसपोर्ट नगर में एप्रोच रोड निर्माण से क्षेत्र को मिलेगा नया आधार
इसी कड़ी में बाल गंगाधर तिलक वार्ड अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एप्रोच रोड के डामरीकरण कार्य का भी शुभारंभ होगा। लगभग 15 लाख 91 हज़ार रुपए की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी साथ ही जर्जर सड़क के कारण हो रही परेशानी से नागरिकों को निजात मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने महापौर श्रीमती सूरी सहित क्षेत्रीय पार्षद वंदना राजकिशोर यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक विकास कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर नागरिकों तक उसका वास्तविक लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी। इस मौके पर एमआईसी सदस्यगण डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग, डॉ सुनील द्विवेदी साहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय नागरिकों ने इन कार्यों के लिए महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

वर्षाकालीन तैयारियों एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने फील्ड में की मशक्कत, बरगी दायीं तट नहर परियोजना का लिया जायजा, जल आपूर्ति व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने दिए निर्देश