नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, सत्यकाम फाउंडेशन नामक संस्था ने लगाया लोगों को चूना, एनकेजे थाने में दर्ज हुआ मामला, कई लोग हुए हैं धोखाधड़ी का शिकार

Oplus_131072

कटनी। नौकरी दिलाने के नाम पर सिक्युरिटी मनी जमा करा कर हड़प कर लेने का एक मामला प्रकाश में आया है। एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जुहला मोड स्थित सत्यकाम फाउंडेशन नामक कंपनी ने नौकरी दिलाने का सपना दिखाते हुए काफी लोगों से सिक्योरिटी मनी जमा करवाई, बाद में दिखावे के लिए एक दो महीने काम करवाया और फिर काम से निकलवा दिया। लोगों को सिक्योरिटी राशि भी वापस नहीं की। इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों ने घटना की शिकायत एनकेजे थाने में की है। पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कंपनी के लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि वर्ष 22/23 में जूहला मोड़ के समीप सत्यकाम फाउंडेशन नामक संस्था का कार्यालय मौजूद था। संस्था के लोगों के द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से सिक्योरिटी मनी जमा कराई गई। बाद में कुछ लोगों को एक दो महीने के लिए नौकरी दिलवाई गई, उसके बाद उन्हें काम से निकाल दिया गया। बीते दिनों खिरहनी दुर्गा चौक निवासी 40 वर्षीय सत्यनारायण चौधरी पिता प्रेमलाल चौधरी ने भी उसके साथ हुई 2 लाख 82000 की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर सत्य काम कंपनी के कर्मचारी एवं अखिलेश और अजय के खिलाफ 234 धारा 2025 धारा 318 (4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सत्यकाम फाउंडेशन नामक कंपनी मधुबनी बिहार की बताई जा रही है। चर्चा इस बात की सामने आई है कि कंपनी का हेड ऑफिस मधुबनी बिहार में मौजूद है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *