अतिक्रमण की कार्रवाई के नाम पर मत छीनों गरीबों का रोजगार, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में फुटपाथ दुकानदारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

अतिक्रमण की कार्रवाई के नाम पर मत छीनों गरीबों का रोजगार,  लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में फुटपाथ दुकानदारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Oplus_131072

कटनी। कुछ दिनों से कटनी नगर में यातायात व्यवस्था का हवाला देकर फुटपाथ पर दैनिक रोजगार कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले व्यवसायियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नगर निगम और पुलिस के द्वारा लगातार किया जा रहा है। जो की मानवीय तौर पर बिल्कुल उचित नहीं है। कुछ इस तरह की बातें करते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी अध्यक्ष बिंदेश्वरी पटेल के नेतृत्व में फुटपाथ दुकानदारों ने आज कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

लोसपा के बैनर तले ज्ञापन सौंपने पहुंचे फुटपाथ दुकानदारों ने कहा कि हमें रोजगार करने हेतु स्थान सुनिश्चित कर हमें जीने का हक सुनिश्चित कर हमें जीने का अवसर दिया जाए। सभी व्यापारी चाहते हैं कि नगर व्यवस्थित तौर पर रहे और आवागमन सुचारू रूप से चले इस बात के लिए उनकी तरफ से प्रयास भी किया जाता है। बीते दिनों नगर निगम एवं यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था के नाम पर जिस तरह व्यापारियों के ऊपर कार्यवाही की उससे अब व्यापारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा की हम सब नगर को व्यवस्थित करें, किसी को आवागमन में बाधा न हो, हम भी परिवार का भरन पोषण कर सके। कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। व्यापारियों का सामान, साधन, तराजु, बाट छीनना, टपरे-ठेले तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। साथ ही आप स्वयं जगह सुनिश्चित कर हमें जीने का हक दें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post