श्रावण मास में श्री शंकर मंदिर आजाद चौक में होंगे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, मंदिर समिति के द्वारा किया जाएगा विशेष आयोजन, पार्थिव शिवलिंग निर्माण विशेष पूजन का होगा हर सोमवार आयोजन

कटनी। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर के हृदय स्थल आजाद चौक, गाटरघाट स्थित श्री शंकर मंदिर में श्री शंकर मंदिर उत्सव समिति के तत्वावधान में धार्मिक आयोजनों की भव्य श्रृंखला आयोजित की जा रही है। आयोजन के अंतर्गत 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूपों का रुद्राभिषेक, पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार श्रावण के प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्रद्धालुजन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एवं अभिषेक का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त, 17 अगस्त एवं 24 अगस्त को विशेष रुद्राभिषेक, पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं विसर्जन के साथ कन्या भोज एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 अगस्त (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। श्री शंकर मंदिर उत्सव समिति ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धार्मिक आयोजन एवं भंडारे में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *