ग्राम पंचायत विस्तरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने लगाए पौधे, सुनी लोगों की समस्याएं

कटनी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत विस्तरा में सरपंच के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पौधरोपण करते हुए स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने के साथ पर्यावरण को सुंदर बनाने के विषय में विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने स्कूल भवन का निरीक्षण किया। स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल अधिकारियों से बात की एवं जर्जर भवन को दुरुस्त कराने के लिए कहा। स्कूल में मौजूद बच्चों से बात करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मौजूद ग्रामीणों के द्वारा रखी गई बिजली, पानी एवं सड़क की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं का निदान कराने का प्रयास किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *