WPL 2025 के फाइनल में ‘अरिंदम फ्लायर्स’ ने ‘रॉयल डीवाज़’ को दी मात, 11 साल की नन्ही शेरनी ने लूटी महफ़िल, रोमांच से भरा रहा आयोजन

WPL 2025 के फाइनल में ‘अरिंदम फ्लायर्स’ ने ‘रॉयल डीवाज़’ को दी मात, 11 साल की नन्ही शेरनी ने लूटी महफ़िल, रोमांच से भरा रहा आयोजन

Oplus_131072

कटनी। कटनी स्क्वायर टर्फ पर पहली बार महिलाओं का भव्य क्रिकेट महासमर आयोजित हुआ। बारिश भी नहीं खिलाड़ियों के हौसले को नहीं डिगा सकी। रोमांचक फाइनल मुकाबले में अरिंदम फ्लायर्स ने दमखम दिखा कर जीत का नया अध्याय बना दिया। इस मुकाबले में महज 11 वर्ष की बालिका ने साहस से सबका दिल जीत लिया।

रोमांचक मुकाबले में अरिंदम फ्लायर्स ने 48 रनों से रॉयल डीवाज़ को हरा कर यह खिताब हासिल किया।

आप को बता दें की कटनी स्क्वायर टर्फ, राय कॉलोनी में 14 जून का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार दिन रहा। वुमेन्स प्रीमियर लीग 2025 (WPL) के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अरिंदम फ्लायर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर रॉयल डीवाज़ को 48 रनों से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में कटनी की धरती पर पहली बार हर उम्र की महिलाओं और बच्चियों ने जोश और जुनून के साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि सबसे कम उम्र की 11 वर्षीय प्रतिभाशाली देविका कमरे ने भी मैदान पर अपने खेल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे आयोजन समिति द्वारा 5000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले में अरिंदम फ्लायर्स की कप्तानी सिया कलवानी ने की, वहीं रॉयल डीवाज़ की कमान सानिया पंजवानी के हाथों में रही। अरिंदम फ्लायर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 72 रन बनाए और रॉयल डीवाज़ के सामने 73 रनों का लक्ष्य रखा। बारिश के कई व्यवधानों के बावजूद खिलाड़ियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए खेल को अंतिम मोड़ तक पहुँचाया।

फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निर्मला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के अंत में खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

ये हुए पुरस्कृत

मुकाबले में विजेता ट्रॉफी अरिंदम फ्लायर्स के नाम रही। उपविजेता रॉयल डीवाज़ रही। बेस्ट बॉलर का खिताब निर्मला एवं बेस्ट बैटर प्राची, बेस्ट कीपर कंचन, बेस्ट फील्डर वंषिता, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अपर्णा को 5000 नकद राशि के साथ पुरस्कृत किया गया।

इस टूर्नामेंट की खास बात सिर्फ खिलाड़ियों का जज़्बा नहीं रहा बल्कि इस मैदान की खूबसूरत लाइटिंग और धमाकेदार म्यूजिक ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। टूर्नामेंट कमेटी ने बारिश के बावजूद पिच को संभाला और हर संभव व्यवस्था कर टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

कटनी वासियों ने इस महिला क्रिकेट महाकुंभ को ऐतिहासिक बताया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी होते रहने चाहिए, ताकि बेटियों को खेल के मैदान में अपने सपनों को साकार करने का मंच मिलता रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post