एक पेंट की जेब में तो दूसरा हाथ में चाकू लेकर मचा रहा था उत्पात, माधवनगर पुलिस ने दो संदिग्धों को धारदार हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। माधवनगर पुलिस ने आगामी होली और धुरेड़ी त्योहार के दौरान अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध रूप से धारदार हथियार (चाकू) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर एवं उनकी पुलिस टीम के द्वारा की गई।

पुलिस के मुताबिक 3 मार्च 2025 की रात को थाना माधवनगर की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसीसी रोड, फुटहा बंगला के पास एक व्यक्ति को बटनदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अनिल उर्फ अन्नू वंशकार (21 वर्ष) पिता सुखलाल वंशकार है, जो अमीरगंज माधवनगर का निवासी है। आरोपी के विरूद्ध धारा- 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्द किया गया।

इसी तरह 6 मार्च 2025 को डेहरु लाइन क्षेत्र में एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को हाफ पैंट की जेब में बटनदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राहुल वंशकार (26 वर्ष) पिता रामश्रय वंशकार है, जो डेहरु लाइन, माधवनगर का निवासी है। उसके पास से भी एक बटनदार चाकू बरामद किया गया।  आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपी के विरूद्ध धारा- 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्द किया गया।

थाना प्रभारी माधवनगर रूपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस टीम ने सतर्कता का परिचय देते हुए उक्त आरोपियो को गिरफ्तार किया।

माधवनगर पुलिस व्दारा होली और धुरेड़ी त्योहार के दौरान अपराधियों पर नजर रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। माधव नगर थाना प्रभारी ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उक्त कार्यवाही में उनि रूपेंद्र राजपूत के कुशल नेतृत्व में प्रआर. श्रीकान्त सेन, पवन सिंह परिहार, आरक्षक अर्जुन सिंह, राकेश साहू, उमाकांत तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *