कटनी में बेखौफ बदमाश ने की वारदात, किशोर कचेर के चेहरे पर पत्थर से हमला कर सोने की चेन लूटी, जालपा मंदिर रोड पर कालका मंदिर के समीप हुई घटना
कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जालपा वार्ड स्थित जालपा मंदिर रोड पर कालका मंदिर के समीप एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्कूटी से जा रहे किशोर कचेर पर अज्ञात युवक ने पत्थर से हमला कर दिया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना कुछ देर पहले की बताई जा रही है। अज्ञात युवक ने किशोर कचेर के चेहरे पर पत्थर से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उनकी सोने की चेन लेकर भाग निकला। घटना के बाद घायल किशोर कचेर को उनके पुत्र अंस तोमर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। फिलहाल आरोपी की पहचान और घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।