इन्द्रानगर में कुठला पुलिस की सतर्कता से पकड़े गए दो संदिग्ध, बैट्री सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार

Oplus_16908288

इन्द्रानगर में कुठला पुलिस की सतर्कता से पकड़े गए दो संदिग्ध, बैट्री सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार

कटनी। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो संदिग्ध युवकों को बैटरी सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 28 अप्रैल 2026 को कुठला पुलिस की टीम इन्द्रानगर पावर हाउस क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में एक मोटरसाइकिल (MP35ZC4254) के साथ देखा, जिनके पास ऑरेंज और काले रंग की “Liv Fast” कंपनी की बैट्री मौजूद थी। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने नाम संदीप रजक (26 वर्ष), निवासी कुम्हारी, थाना पवई, जिला पन्ना एवं इशाक उर्फ भूरा खान (19 वर्ष), निवासी कुम्हारी मुस्लिम मोहल्ला, थाना पवई, जिला पन्ना बताया। उक्त दोनों बैट्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेह के आधार पर पुलिस ने बैट्री को जप्त करते हुए धारा 106 BNSS के तहत इस्तगासा तैयार कर विधिसम्मत कार्रवाई की है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक तीरथ टेकाम एवं आरक्षक मनोज सिंह राजपूत सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post