इंदिरा गांधी वार्ड में 52 लाख की लागत से होगा नाला निर्माण, जल निकासी सुविधा होगी बेहतर, महापौर ने इंदिरा गांधी वार्ड की विभिन्न बस्तियों का भ्रमण कर जानी नागरिकों की समस्याए, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

Oplus_131072

कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार प्रातः इंदिरा गांधी वार्ड पहुंकर क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी के साथ बालाजी नगर, रामनगर एवं शिवनगर की गलियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी रोड नाली एवं विद्युत संबंधी समस्याएं जानी तथा उनके निराकरण करानें का आश्वासन भी दिया।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, पूर्व पार्षद संजीव सूरी, क्षेत्रीय उपयंत्री अश्वनी पाण्डेय सहित निगम के अन्य अधिकारियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा रोड नाली की निर्माण की मांग कराये जानें पर महापौर श्रीमती सूरी नें उपयंत्री अश्वनी पाण्डेय से जानकारी चाही गई जिस पर बताया गया कि अवैध कॉलोनी होनें के कारण स्थल पर विकास कार्यो को करानें में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन निर्देशानुसार अवैध कॉलोनियों के रह वासियों को निगम के माध्यम से सुविधांए प्रदान किये जाने हेतु पूर्व में शिविर आयोजित किये जाकर विकास शुल्क की जानकारी प्रदाय की जा चुकी है। विकास शुल्क जमा होनें के पश्चात शीघ्र ही विकास कार्य प्रारंभ करा दिये जाएगें। जिस पर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी नें शीध्र ही दुबारा शिविर आयोजित कर विकास शुल्क की राशि जमा करानें की सुविधा प्रदान के निर्देश दिए।

52 लाख की लागत से होगा नाला निर्माण

इंदिरा गांधी वार्ड पहुंची महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने जल निकासी की व्यवस्था हेतु शिव नगर में पुरवार स्कूल से दुर्गा मंदिर तक 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित कराए जाने वाले वार्ड के मुख्य नाले के स्थल का निरीक्षण कर शेष आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए ताकि वर्षों में वार्ड में जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो। इस मुख्य नाले से वार्ड की गलियों की नालियों को जोड़कर वर्षा जल निकासी की सुविधा मिलेगी। महापौर श्रीमती सूरी नें जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में वार्ड में लगभग 2 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराये जा चुके है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

पानी निकासी की करें वैकल्पिक व्यवस्था

महापौर श्रीमती सूरी नें निरीक्षण के दौरान निगम के स्वास्थ्य अमले को इंदिरा गांधी वार्ड की बस्तियों से पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था दुरूस्त करानें के भी निर्देश दिए। वार्ड की सफाई व्यवस्था हेतु नियुक्त स्वच्छता दूतों की दौनों पालियों की जानकारी ली जाकर बस्तियों की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखनें के निर्देश दिए।

विद्युत तारों को किया जाएगा व्यवस्थित

महापौर ने बालाजी नगर से पुरवार स्कूल पैदल होते हुए जैन नर्सरी मार्ग के पास अव्यवस्थित विद्युत लाइन का निरीक्षण कर नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की सामूहिक बैठक आयोजित कर इस समय का निराकरण कराने का आश्वाशन स्थानीय जनों को दिया।

भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

महापौर श्रीमती सूरी ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर नागरिकों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर में सार्वजनिक नल कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

इनकी रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान स्थानीय वार्डवासी एडवोकेट संजय चौदहा मनोज गौतम आशीष बरसैंया चक्रेश तिवारी संतराम विश्वकर्मा पवन तोमर रोमी नायक नीरज सेठिया शरद यादव के पी शिवहरे अखिलेश चम्पुरिया राजू मोर सहित अन्य स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *