होली पर्व मे कानून व्यवस्था बनाए रखने माधव नगर पुलिस लगातार उपद्रवियों पर कस रही शिकंजा, त्योहारो मे उपद्रव करने वालो के विरूध्द की ताबडतोड कार्यवाही

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी उप निरी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने त्योहारो मे उपद्रव करने वाले आदतन अपराधियो के विरूध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। पुलिस ने कुल 7 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर अनुविभागीय अधिकारी के न्यायालय मे पेश किया।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया की होली पर्व मे शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु माधवनगर पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी तारतम्य मे गत 11 मार्च को पूर्व के रिकार्ड निकालकर त्योहारो मे शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियो को चिन्हित कर कुल 7 व्यक्तियो के विरूध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय से परिशान्ति बनाये रखने हेतु बाऊण्ड कराया गया है। इसके साथ ही लगातार पैदल पेट्रोलिगं तथा फ्लैग मार्च करके आम जन को परिशान्ति बनाये रखने हेतु एवं शान्ति पूर्वक त्योहार बनाने हेतु अपील की जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर उप निरी रूपेन्द्र राजपूत, उप निरी दीपू कुशवाहा, प्रआर पवन सिहं, प्रआर अजीत, प्रआर नीलेश, आर भानू, आर सुभाष, आर विनोद, आर लोकेन्द्र, आर पिन्टु, आर आदर्श एवं ओम शिव तिवारी एवं अन्य बल की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *